50 हजार से ज्यादा छात्रवृत्ति के लिए पैन जरूरी - School Times

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 26 November 2017

50 हजार से ज्यादा छात्रवृत्ति के लिए पैन जरूरी



ज्यादा आय को कम बताकर गलत आय प्रमाण पत्र के आधार पर छात्रवृत्ति लेने वाले स्टूडेंट्स की पोलपट्टी अब नहीं चलेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अपात्रों पर लगाम लगाने के लिए आय प्रमाण पत्र में बदलाव किया है। अब स्टूडेंट्स को 50 हजार से ज्यादा की छात्रवृत्ति लेने के लिए अभिभावक का पैन कार्ड नंबर देना होगा। पैन नंबर की अनिवार्यता से संबंधित स्टूडेंट्स के अभिभावक की आय का स्वतः ही पता चल जाएगा। बीपीएल परिवारों के स्टूडेंट्स के लिए पैन नंबर से छूट दी गई है। यानी बीपीएल स्टूडेंट्स को पैन नंबर नहीं देना पड़ेगा। यह पूरी तैयारी फर्जीवाड़ा कर छात्रवृत्ति लेने वाले स्टूडेंट्स पर लगाम लगाने के लिए है। पैन नंबर की अनिवार्यता के साथ आय प्रमाण पत्र में कई अन्य बदलाव भी किए हैं। अब आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के समय ही वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा निर्धारित होती है, लेकिन अधिकांश स्टूडेंट्स अपने अभिभावकों की ज्यादा आय को कम बताकर आय प्रमाण पत्र बनावा लेते हैं, उसी प्रमाण पत्र से छात्रवृत्ति उठा लेते हैं। फर्जी ढंग से आय प्रमाण पत्र बनाकर छात्रवृत्ति लेने वाले शातिर स्टूडेंट्स पर अंकुश लगने से सरकार के लाखों रुपए बचेंगे।

इनके लिए लागू होगा आय प्रमाण

उत्तरमैट्रिकछात्रवृत्ति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी अन्य तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को इस बार नए आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

अभिभावक की आय का प्रमाण पत्र जमा कराना होगा

स्टूडेंट्सको अभिभावक की आय बताने के लिए प्रमाण पत्र भरना होगा, जिसे किसी राजकीय अधिकारी या जनप्रतिनिधि प्रमाणित करेंगे। प्रमाणित करने वाले व्यक्ति काे नाम, पदनाम के साथ मोबाइल नंबर नोटेरी पब्लिक या ओथ कमिश्नर प्रमाणित करेगा। नोटरी को सत्यापित के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

इस साल से एक और बदलाव किया है। अब एक लाख रुपए से अधिक छात्रवृत्ति लेने वाले सभी स्टूडेंट्स का फिजिकल वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके साथ ही 50 हजार से अधिक की छात्रवृत्ति लेने वाले स्टूडेंट्स में कुछ की रेंडम आधार पर आकस्मिक जांच की जाएगी। विदित रहे कि मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि कई पाठ्यक्रम में एक लाख से अधिक छात्रवृत्ति होती है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot