बीटीसी 2015: पहले और दूसरे पेपर ने छुड़ाए ठंडी में प्रशिक्षुओ के पसीने - School Times

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, 7 December 2017

बीटीसी 2015: पहले और दूसरे पेपर ने छुड़ाए ठंडी में प्रशिक्षुओ के पसीने

देवरिया। बीटीसी 2015 बैच के दुसरे सेमेस्टर की परीक्षा आज से पूरे चुस्त रूप से शुरू हो गयी। इस बार केवल एक परीक्षा केंद्र श्री राम महाविद्यालय तेलिया कला बनाया गया हैं। दूसरे समेस्टर में कुल 624 छात्र पंजीकृत थे । जिसमे परीक्षा के पहले दिन 623 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए एवम एक प्रशिक्षु अनुपस्थि त था। आज 2 प्रमुख विषय वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास की परीक्षा थी। जिसमे प्रथम पाली की परीक्षा ने प्रशिक्षुओ को ठंडी के दिनों में चेहरे पर पसीना उतार दिए। परीक्षा केंद्र पर डायट से पर्वेक्षक के रूप में डायट प्रचार्य अरुण कुमार , वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पर्यवेक्षक धर्मेन्द्र कुमार ,इंद्रजीत यादव,संदीप मल्ल के अगुवाई में पहले दिन की परीक्षा सम्पन हुई। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot