लखनऊ : BTC 2014 व 15 एवं TET पास अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन। जीपीओ गांधी प्रतिमा से बेसिक शिक्षा निदेशालय तक निकाला पैदल मार्च। शिक्षा मित्रों को दिया जाने वाला 25 अंक भारांक नियम वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन। परीक्षा लिखित न होकर OMR शीट पर कराने की कर रहे मांग कर रहे थे।
भाजपा मुख्यालय से हाथों में तख्तियां लिए हुए बीटीसी अभ्यर्थी पैदल मार्च निकालकर राज्य शौक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) जहां निदेशक सर्वेंद विक्रम सिंह से उनकी वार्ता हो सकी।
संयुक्त मोर्चा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी प्रमुख राजवसु यादव एवम प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष पाण्डेय ने बताया कि निदेशक सर्वेंद विक्रम सिंह ने अपने स्तर से मांग मानने की जगह कहा कि आप लोगों की मांग न्यायालय के जरिए ही पूरी हो सकती है।
आज धरने के बाद जो बातें निकल कर आयी उसके कुछ मूल बिंदु निम्नानुसार है-1.शिक्षा मित्रों को दिया जाने वाला 25 अंक भारांक कम न होगा यानि इस भर्ती को कोर्ट में जाना तय।
2.लिखित परीक्षा के कोई कटऑफ जारी नही होगा अर्थात एक भर्ती में 2 बार कटऑफ नही किया जा सकता।
3.लिखित परीक्षा की आंसर शीट का कार्बन कॉपी मिलेगा।
4.प्रश्न अति लघुउत्तरीय प्रकार के होंगे एवम उसका आंसर की जारी होगा।
कुल मिलाकर भर्ती में बीटीसी प्रशिक्षुओ के पक्ष में आज का धरना प्रदर्शन रहा। इस धरने में बीटीसी 2015 बैच के प्रशिक्षु अपने अग्रजों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कर अपने हित मे बात करते नजर आए। इसमे बीटीसी 2015 बैच के
प्रतापगढ़ से अभिषेक सिंह एवम विदूषी सिंह ,शाहजहांपुर से राहुल सिंह,सुल्तानपुर से अंकुर मौर्या, कानपुर से रूपेश लखनऊ से अपूर्वा पाण्डेय व नरेंद्र कुमार एवम प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह सहित सैकड़ों प्रशिक्षु मौजूद रहे।
मांग पत्र


No comments:
Post a Comment