लखनऊ : प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाले पोषाहार की सप्लाई में इस बार किसी एक कंपनी का वर्चस्व नहीं होने देना चाहती है। इसलिए टेंडर की शर्ते ऐसी रखी गईं हैं कि इसमें स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल व ग्राम समुदाय भी हिस्सा ले सकें। हालांकि पोषाहार की सप्लाई हासिल करने के लिए इन्हें टेंडर में शामिल होना पड़ेगा। सबसे कम रेट लगाने वालों को ही पोषाहार सप्लाई का टेंडर मिलेगा। 1प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाले पोषाहार की सप्लाई के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस बार प्रदेश के 18 मंडलों को 14 हिस्सों में बांटकर पोषाहार सप्लाई का टेंडर किया जा रहा है। इसमें सरकार ने पोषाहार के उत्पादनकर्ताओं के साथ ही स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल व ग्राम समुदाय को भी पोषाहार सप्लाई के लिए अर्ह माना है। यानी यह लोग भी पोषाहार सप्लाई के टेंडर भर सकते हैं। 1निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोषाहार सप्लाई के लिए ई-टेंडर हो रहे हैं। टेंडर के प्रपत्र ई-टेंडर की वेबसाइट पर 25 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध हैं। इन्हें 25 जनवरी को ही दोपहर एक बजे तक भरा जा सकता है। टेंडर इसी दिन दोपहर दो बजे खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार पंजीरी के साथ ही नमकीन दलिया, मीठा दलिया व प्रीमिक्स लड्डू भी वितरित किया जाएगा।’>>पोषाहार आपूर्ति के लिए ई-टेंडर आमंत्रित1’>>25 जनवरी तक भरे जा सकते हैं टेंडर
Post Top Ad
Your Ad Spot
Friday, 29 December 2017
Home
Education Department
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह भी कर सकेंगे पोषाहार की सप्लाई: पोषाहार आपूर्ति के लिए ई-टेंडर आमंत्रित
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह भी कर सकेंगे पोषाहार की सप्लाई: पोषाहार आपूर्ति के लिए ई-टेंडर आमंत्रित
Tags
# Education Department
About School Times
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
Education Department
Labels:
Education Department
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot

No comments:
Post a Comment