शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए शासन ने जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश - School Times

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, 30 December 2017

शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए शासन ने जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश

खनऊ : प्रदेश में व्याप्त शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए शासन ने जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर निराश्रितों को कंबल बांटने तथा अलाव जलाने और रैनबसेरों में उपलब्ध कराई जा रहीं जरूरी सुविधाओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। इस सिलसिले में प्रमुख सचिव राजस्व डॉ.रजनीश दुबे की ओर से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दो जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सभी तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर सांसदों, मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में पात्र लोगों को कंबल बांटे जाएं। उनसे यह भी कहा गया है कि पहली जनवरी की रात वे खुद और जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर जलाए जा रहे अलावों और रैनबसेरों/अस्थायी शेल्टर होम में जरूरी सुविधाओं का सत्यापन करें और जरूरत के मुताबिक व्यवस्था को सुदृढ़ करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot