up tet result 2017: यूपी टीईटी 2017 का रिजल्ट जारी, प्राथमिक स्तर पर 18 फीसदी और उच्च प्राथमिक स्तर पर 8 फीसदी पास - School Times

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 15 December 2017

up tet result 2017: यूपी टीईटी 2017 का रिजल्ट जारी, प्राथमिक स्तर पर 18 फीसदी और उच्च प्राथमिक स्तर पर 8 फीसदी पास



उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Result 2017) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी वो upbasiceduboard.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। प्राथमिक स्तर पर 18 फीसदी, उच्च प्राथमिक स्तर पर 8 फीसदी अभ्यार्थी पास हुए हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 349192 अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 276636 अभ्यार्थी सम्मिलित हुए और जिसमें से 47975 अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 627568 अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. इसमें 531712 अभ्यार्थी सम्मिलित हुए और जिसमें से 41888 अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर  0532-2466761, 0532-2466769 पर यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहबाद से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा uptethelpline@gmail.com पर भी इमेल कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot